ब्रेकिंग न्यूज.. चंदौली में ट्रेन तथा अस्पताल में तीन बेगुनाहों की हत्या करने वाला मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)चंदौली, 11 मई जनपद में 24 घंटे के अंदर दो ट्रेन और एक अस्पताल में तीन बेगुनाहों की हत्या करने वाले शातिर आरोपी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। एस ओ जी,अलीनगर पुलिस, सकलडीहा पुलिस और जी आर पी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी के सीने में गोली लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह (43), निवासी अमृतसर, पंजाब को अस्पताल में हत्या के बाद भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में उसने तीनों हत्याएं कबूल कीं। जांच के लिए पुलिस टीम आरोपी को मुगलसराय स्टेशन ले गई। वहाँ से सकलडीहा क्षेत्र में पहली हत्या के घटनास्थल पर ले जाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी और भाग गया। एस ओ जी और तीन थानों की पुलिस ने तुरंत कॉम्बिंग शुरू की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने दोबारा फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में मौत हो गई।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है” अवश्य पढ़ें

*24 घंटे, 3 बेगुनाहों का कत्ल*
1. *10 मई सुबह:* ताड़ीघाट पैसेंजर में गाजीपुर के मंगरू (34) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या।
2. *11 मई रात 2 बजे:* जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया के दिनेश साहू (42) की हत्या। DDU से ट्रेन चलते ही वारदात।
3. *11 मई सुबह 7 बजे:* अलीनगर के जीवक अस्पताल में भर्ती भभुआ की लछमिना (55) की वार्ड में घुसकर हत्या। CCTV में बिना उकसावे के गोली मारते कैद हुआ आरोपी

पूछताछ में सामने आया कि गुरप्रीत 2021 में सेना से सिपाही पद से हटा था। 29 अप्रैल को आरा, बिहार में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगी, लेकिन शराब की लत के कारण कुछ दिन में ही निकाल दिया गया। इससे आक्रोशित होकर वह 9 मई से ट्रेनों में घूम-घूमकर रैंडम हत्या करने लगा। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे कोई ठोस व्यक्तिगत कारण नहीं मिला। लोकेशन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से तीनों हत्याओं में उसकी संलिप्तता पुष्ट हुई है। आरोपी के पास से एक रिवाल्वर, 3 खोखा, एक टूटी हुई DBBL गन और कारतूस बरामद हुए हैं। DBBL का लाइसेंस मिला है, रिवाल्वर भी लाइसेंसी प्रतीत हो रही है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।”

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई