चंदौली: स्कूल से घर नहीं लौटे तीन नाबालिगों को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चन्दौली जिले में मुगलसराय पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा तीन नाबालिग बच्चों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का निकला।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मुगलसराय के कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली ने सोमवार को सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग एक पुत्री तथा रिश्तेदार के दो बच्चे 13 अप्रैल को स्कूल से लौटकर घर नहीं पहुंचे। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन जनपद गाजीपुर के मिश्र बाजार में ट्रेस की और कपूर नगर स्थित किशोरी के ननिहाल से तीनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बालिका पारिवारिक विवाद से आहत होकर घर से चली गई थी, जबकि उसके साथ अन्य दो बच्चे स्वेच्छा से चले गए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई आपराधिक घटना नहीं हुई। बच्चों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने अभिभावकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई