चंदौली:अब और आकर्षक होगा नौगढ़ वॉच टावर, कैंटीन और एडवेंचर गेम्स से सजेगा पर्यटन स्थल
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ खानपान और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने डीएफओ बी शिवशंकर को झरने के किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्यटन अधिकारी नीतीन कुमार द्विवेदी से कहे कि पर्यटन विभाग तथा वन विभाग को मिलकर विकास कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से आने वाले समय में चंदौली जनपद पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर नजर आ रहा है।WhatsApp us