वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में जुटे देश के दिग्गज विशेषज्ञ, चिकित्सा क्षेत्र में सामूहिक सहभागिता पर ज़ोर 

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (VOA) की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित एक ऐतिहासिक होटल में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ऑर्थोपेडिक्स क्षेत्र से जुड़े 60 से अधिक सदस्यों, वरिष्ठ संरक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत VOA के अध्यक्ष डॉ. हरीश अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने एसोसिएशन के संरक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों डॉ. एससी गोयल, डॉ. गौतम चक्रवर्ती, डॉ. केपी अग्रवाल और डॉ. केवीपी सिंह के योगदान की सराहना की।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं AIIMS गुवाहाटी के वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर बीकेएस संजय ने प्रतिष्ठित प्रो. टीपी श्रीवास्तव ओरेशन प्रस्तुत किया। “ऑर्थोपेडिक्स और उससे आगे” विषय पर अपने संबोधन में उन्होंने देश के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देते हुए चिकित्सा जगत की अहम भूमिका को रेखांकित किया। IMS BHU के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है” अवश्य पढ़ें

उन्होंने एसोसिएशन के सचिव डॉ. संजय यादव (एसोसिएट प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स विभाग, BHU) के कुशल नेतृत्व और निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के संरक्षकों को उनके सतत मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ऑर्थोपेडिक्स क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए डॉ. अमरेंद्र कुमार दुबे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. कर्मराज सिंह ने किया। वहीं, सचिव डॉ. संजय यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह वार्षिक बैठक न केवल ऑर्थोपेडिक्स क्षेत्र की उपलब्धियों का उत्सव रही, बल्कि वाराणसी सहित पूरे क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक समुदाय के बीच सहयोग, समर्पण और भविष्य की साझा प्रतिबद्धता को भी सशक्त करने का मंच बनी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई