चंदौली: सकलडीहा के ओरवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला जांच व दवाओं का लाभ

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उत्तर प्रदेश) चंदौली जिले में सकलडीहा क्षेत्र के ओरवा गांव में कनिष्क क्लिनिक के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सूर्यमुनि तिवारी

शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शिविर का निरीक्षण करते हुए चिकित्सक एवं पैरामेडिकल टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी हैं, जिससे समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं सहजता से पहुंचती हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और रोगों के प्रति सजग रहने की अपील की तथा आयोजन समिति को समाजहित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान सैकड़ों मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर भानु सिंह चौहान, डॉ. बी. डी. मिश्रा, डॉ. प्रीति मिश्रा, घनश्याम तिवारी, पुष्पा तिवारी, नागेंद्र तिवारी, बेचू तिवारी, विजय गुप्ता, संजीव मौर्या, रोहित पाण्डेय, गोलू तिवारी, संतोष तिवारी, जितेंद्र यादव, सूरज पाण्डेय, रविंद्र राजभर सहित चिकित्सक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment