
FOLLOW US:
इस दौरान कटरिया से नौबतपुर तथा नौबतपुर से कटरिया तक एनएचएआई द्वारा बनाए गए अवैध कटों और अतिक्रमण के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई क्षेत्राधिकारी यातायात ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कट और अतिक्रमण सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रहे हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप, होटल व ढाबा संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने अवैध कट न बनाने और अतिक्रमण न करने के लिए सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मौजूद एनएचएआई के अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि यातायात सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव, एनएचएआई के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप, होटल और ढाबा संचालक उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।WhatsApp us