रफ्तार की मार: वाहन की टक्कर से पिता की मौत बेटी घायल

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के पास रविवार की सुबह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी सुजीत सिंह (नन्हें, 45) की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी दो बेटियों को हल्की चोट लगी है।

पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित लोग

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुजीत सिंह नन्हें अपनी बेटी तथा अपने साढ़ू की बेटी को सैयदराजा से दवा दिलवाकर वापस घर लौट रहे थे। उसी के दौरान फुटिया गांव के सामने हाइवे पर बने ओवरब्रिज के ऊपर किसी तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने जोर से टक्कर मार दिया जिससे दोनों बेटियां सड़क पर दूसरी ओर गिर गई उक्त वाहन मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। सैयदराजा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के सिर तथा सीने में गंभीर चोट लगी थी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस वाहन की तलाश में लगी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई