रेल विकास में नई छलांग : प्रधानमंत्री मोदी ने एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

SHARE:

देश में अब 164 रूटों पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस — रफ्तार, आराम और आधुनिकता का नया प्रतीक

Shantidoot news उतर प्रदेश वाराणसी: शनिवार, भारत के रेल इतिहास में शनिवार का दिन एक नया अध्याय लेकर आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रेनों के साथ देश में अब वंदे भारत सेवाओं की संख्या बढ़कर 164 हो गई है, जो रेलवे के आधुनिकीकरण और ‘मेक इन इंडिया’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की गई ये अत्याधुनिक ट्रेनें भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमता और स्वदेशी तकनीक की मिसाल हैं। वंदे भारत ट्रेनें अपनी रफ्तार, आराम और आधुनिक सुविधाओं के लिए देशभर में यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी हैं।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई
रहस्य रोमांच से भरपूर जासूसी उपन्यास

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई