“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के माध्यम से मातृत्व और प्रकृति को किया नमन
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एन. शंखवार एवं विशिष्ट अतिथि कला संकाय की डीन प्रो. सुषमा रहीं। विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नार्लीकर ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह पहल विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी सिखाने के साथ-साथ मातृत्व की भावना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ती है। नवरात्र के इस पावन समय में माँ को समर्पित एक पौधा, माँ दुर्गा और माँ धरती दोनों को नमन है।”कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृक्षारोपण के साथ-साथ नवरात्र से जुड़े सांस्कृतिक गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय और भावुक हो उठा। इस अवसर पर प्रो. अनुराग दवे, डॉ. धीरेन्द्र राय, डॉ. नेहा पांडेय, डॉ. बाला लखेंद्र, छात्र सुजीत पासवान, विवेक सिंह सहित कई अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।WhatsApp us