बड़ी खबर….डीजल, पेट्रोल, बैट्री नहीं अब हवा से चलेगी बाइक

SHARE:

बाइक के साथ खड़े वैज्ञानिक प्रोफेसर भरतराज सिंह

70 KM की रफ्तार, पंचर वाले से भरवाओ हवा और चलो!

लखनऊ के प्रोफेसर भरतराज सिंह ने 2008 में किया था आविष्कार, 12 साल बाद 2020 में मिला पेटेंट, अमेरिका-लंदन से आया ऑफर पर नहीं बेचे फार्मूला

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) लखनऊ  अगर एक बाइक बिना डीजल,पेट्रोल, बिना बैटरी, सिर्फ हवा से चले तो? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। लखनऊ के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक प्रोफेसर भरतराज सिंह ने ऐसी ही एयरबाइक बनाई है। एक मुलाकात के दौरान प्रोफेसर सिंह ने बताया कि उन्होंने ये आविष्कार 2008 में ही कर दिया था। लेकिन ये फाइल मानव संसाधन मंत्रालय में 12 साल तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही और आखिरकार 2020 में इसका पेटेंट हुआ।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तकों को अवश्य पढ़ें

*कैसे काम करती है एयरबाइक?*

प्रोफेसर के अनुसार, इस बाइक में फाइबर या एल्यूमीनियम एलॉय की एक टंकी लगी होगी। 6 क्यूबिक मीटर प्रेशर वाली हवा से ये बाइक 2 लोगों को लेकर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सबसे बड़ी बात – टंकी में हवा भरवाने के लिए किसी विशेष स्थान पर जाने की जरूरत नहीं, किसी भी पंचर बनाने वाले की दुकान से हवा भरवा सकते हैं।

*विदेशों से आया ऑफर, पर नहीं बेचा देश का फार्मूला*

प्रोफेसर सिंह का दावा है कि इस तकनीक के लिए अमेरिका, लंदन और थाईलैंड से उन्हें पैसे का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने भारत का ये फार्मूला बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस तकनीक को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बढ़ावा मिलता तो भारत ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता था और प्रदूषण को भी काफी कम किया जा सकता था। साथ ही कुछ निराशा प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रयोग है, जिससे देश ही नहीं पूरी दुनियां में पर्यावरण को सुरक्षित करते हुए देश की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कई बार प्रयास के बावजूद सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई