
FOLLOW US:
कक्षाओं में विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान की पढ़ाई के साथ आईआईटी-जेईई, नीट-यूजी और सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। भौतिक विज्ञान की कक्षाएं बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और एमएससी फिजिक्स कर चुके अनिल संचालित करेंगे। पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण विषयों को सरल तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।कक्षाओं के शुभारंभ के अवसर पर मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियां प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों में बाधा न बनें, इसी उद्देश्य से निशुल्क शिक्षा और मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। निशुल्क कक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों में उत्साह रहा। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें इससे मदद मिलेगी।
आयोजकों के अनुसार, पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।WhatsApp us