
FOLLOW US:
समापन सत्र में युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मैक्सवेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन मंत्री डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर काशी प्रांत बालोपासना प्रमुख देवानन्द चतुर्वेदी, गौ रक्षा प्रमुख काशी प्रांत आशुतोष सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख काशी प्रांत तथा विश्व हिंदू परिषद चंदौली के जिला मंत्री शशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के दौरान युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सेवा, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।
समापन अवसर पर पदाधिकारियों ने युवाओं से राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने तथा सेवा कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
WhatsApp us