“नए ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज ने कार्यभार संभालते ही ऑर्थोपेडिक्स विभाग में शुरू कराई मॉर्निंग टीचिंग
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
नए शैक्षणिक कार्यक्रम को लेकर रेजिडेंट्स में उत्साह का माहौल है। सुबह की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से रेजिडेंट डॉक्टरों को वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों के मामलों, जांच, निदान, उपचार और सर्जिकल प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाता है। नियमित कक्षाओं और सामूहिक सहभागिता से विभाग में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग में शिक्षण गतिविधियों के पुनर्गठन के साथ सकारात्मक वातावरण बनने की बात सामने आ रही है। रेजिडेंट्स का कहना है कि नियमित मॉर्निंग क्लासेज से उन्हें चिकित्सकीय विषयों को बेहतर ढंग से समझने और अपने ज्ञान को और समृद्ध करने में मदद मिलेगी। नए प्रोफेसर इंचार्ज अजीत सिंह के आने के बाद ऑर्थोपेडिक्स विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिली है और मॉर्निंग टीचिंग क्लासेज की शुरुआत को विभाग में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।WhatsApp us