बड़ी खबर… चंदौली जिले में शेयर मार्केट कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे साइबर ठगी अड्डे का भंडाफोड़ 12 आरोपी गिरफतार
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरोह का मुख्य संचालक आनंद मौर्या संभावित ग्राहकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद टीम के सदस्य खुद को शेयर मार्केट और स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ तथा इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर लोगों से संपर्क करते थे। अधिक लाभ का भरोसा दिलाकर वे लोगों के डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की जानकारी एवं एक्सेस हासिल कर लेते थे और उनके खातों से ट्रेडिंग करते थे।पुलिस के मुताबिक, ट्रेडिंग में होने वाला नुकसान खाताधारक को उठाना पड़ता था और नुकसान होने के बाद आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद कर फरार हो जाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक हस्तलिखित डायरी और दो रजिस्टर बरामद किए। इनमें 250 ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर और शेयर मार्केट से संबंधित विवरण दर्ज मिले।
पुलिस ने जब इनमें दर्ज कुछ नंबरों पर संपर्क किया तो तीन लोगों ने करीब 9.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी दी। मामले में एनसीआरबी पोर्टल और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 4 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, 42 सिम कार्ड, एक 250 जीबी हार्ड डिस्क, एक डायरी और दो रजिस्टर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुख्य संचालक आनंद मौर्या समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।WhatsApp us