वाराणसी में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने चुनौतीपूर्ण एसीएल सर्जरी पर साझा किए आधुनिक उपचार के अनुभव

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से शहर के होटल क्लार्क्स में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को DePuy Synthes का अकादमिक सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय “चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आर्थ्रोस्कोपी एवं एसीएल रिकंस्ट्रक्शन” रहा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जटिल मामलों और आधुनिक उपचार तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। बेंगलुरु से डॉ. चिराग, हैदराबाद से डॉ. अजय ठाकुर तथा गोरखपुर से डॉ. खेतान ने आर्थ्रोस्कोपी एवं एसीएल रिकंस्ट्रक्शन से जुड़े जटिल मामलों, सर्जिकल तकनीकों तथा उपचार की नवीनतम पद्धतियों पर चिकित्सकों को जानकारी दी विशेषज्ञों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एसीएल रिकंस्ट्रक्शन के दौरान आने वाली कठिनाइयों, उनके समाधान तथा बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विचार-विमर्श किया। बैठक में वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की और विभिन्न चिकित्सकीय विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

प्रो. अजीत सिंह का हुआ अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस-बीएचयू के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह का अभिनंदन किया गया। प्रो. खरे ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. संजय, डॉ. स्वरूप, डॉ. अजीत सिंह तथा आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ नीरज श्रीवास्तव, डॉ. उन्मेष समेत एसोसिएशन के अन्य चिकित्सकों ने सक्रिय सहभागिता की।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखित पुस्तकों को अवश्य पढ़ें

आयोजन के दौरान चिकित्सकों के बीच ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक के अंत में अतिथि वक्ताओं, प्रतिभागी चिकित्सकों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक बैठकों से चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी मिलने के साथ-साथ जटिल मामलों के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलती है। कार्यक्रम को वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल बताया गया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई