ब्रेकिंग न्यूज..कुएं में समर सेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, तीन की मौत

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) चन्दौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में लगे खराब समरसेबल को निकालने के लिए उतरे चार लोग कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान जमाल, तौकीर आलम और वारिस अली के रूप में बताई जा रही है। वहीं शमसेर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुएं में खराब समरसेबल को निकालने के लिए चारों लोग बारी-बारी से कुएं में उतरे थे। इसी दौरान अचानक जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। कुएं के भीतर जहरीली गैस होने की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य में भी विशेष सावधानी बरती गई।हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और मृतकों की स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई