पड़ोसी की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके घर छोड़कर भागने वाला आरोपी गिरफतार
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। उच्चाधिकारियों के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में चकिया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त को उसने नाबालिग बच्ची को उसके घर से बाहर ले जाकर ऑटो अपने आटो में बैठाया और मोहम्मदाबाद की ओर ले गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे उसके घर के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग पीड़िता से जुड़े मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।WhatsApp us