स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति के रंग में रंगा लखनऊ का विराम खंड -5 राष्ट्रनिर्माण एवं जनकल्याण का लिया गया संकल्प

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) लखनऊ, विराम खंड-5 जनकल्याण समिति की ओर से वसंत पार्क में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर डॉ. भरत राज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने तथा राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।समारोह में राकेश जैतेली, अरविन्द त्रिवेदी, डॉ. आर.पी. शर्मा, धनंजय मोंघे, प्रवीण मिश्रा और मनोज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान वसंत पार्क में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में समिति के खंड प्रभारी राकेश जैतली, उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह एवं विजय चोपड़ा, सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव मनोज शर्मा, आनंद प्रकाश, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आर.पी. शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, सुनील निगम, के.एन. पाण्डेय, विकास मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस उमेश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, एस.बी.एल. मेहरोत्रा, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविन्द पंत, राज कमल, अतुल पंत एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।समारोह के अंत में समिति की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समिति पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई