शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन की ओर जाने वाले मुख्य द्वार के पास जी टी रोड के किनारे स्थित प्राचीन काली माता मंदिर के ध्वस्तीकरण के समय भारी-भरकम गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा।




