भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की उठी मांग

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)चंदौली। बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई भरत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में रविवार को चंदौली जनपद के मुगलसराय एवं शहीद गांव में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत देर शाम मुगलसराय स्थित सुभाष पार्क में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। यहां से प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला और मौन रखकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

डॉ. के. एन. पांडेय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी कोई अपराधी नहीं, बल्कि समाज के गरीब, दलित, शोषित और वंचित लोगों के हित में आवाज उठाने वाले युवक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आत्मसमर्पण के बाद भी पुलिस ने उनके साथ अन्याय किया।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई थ्रिल, सस्पेंस से भरपूर जासूसी उपन्यास राजमहल अवश्य पढ़ें

उन्होंने घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा उनके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि गरीबों, मजदूरों और दलितों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले युवक को मानसिक रोगी बताकर उसकी हत्या किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि इस मामले का संज्ञान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेना चाहिए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि भरत भूषण तिवारी का मामला आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को देख और समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर समिति पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो देशव्यापी जनआंदोलन चलाया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत की घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्वजीत मिश्र, अजीत सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, संजय पांडेय, विनोद उपाध्याय, जयदीप तिवारी, शंभूनाथ गोंड सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई