पत्रकार उत्पीड़न के मुद्दे पर पत्रकार प्रेस क्लब का ज्ञापन लेते हुए एएसपी बोले—अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.)भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ कथित उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के मामलों को लेकर सोमवार को “पत्रकार प्रेस क्लब” का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी शिकायतों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार और दबाव की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के स्थान पर जनसुनवाई कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को बताया कि समाचार संकलन और जनहित के मुद्दों को उठाने के दौरान कुछ पत्रकारों को अनावश्यक दबाव, अभद्र व्यवहार तथा उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पत्रकार प्रेस क्लब भदोही के जिला संरक्षक फूलचंद मिश्रा एवं जिला सदस्य राजकुमार गौतम से जुड़े प्रकरण को उठाते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी और पत्रकारों को निष्पक्ष वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा तीन नए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता भी प्रदान की गई। इनमें वकील दुबे (सत्यम न्यूज़), प्रशांत सिंह (आकाश भूमि) एवं लाल साहब यादव (दैनिक मान्यवर) शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदेश सलाहकार सचिव एवं मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा, महासचिव राजेश मिश्रा, जिला संरक्षक फूलचंद मिश्रा, जिला संयोजक आशीष सोनी, जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे, जिला महासचिव विष्णु दुबे, जिला संगठन मंत्री राजकुमार सरोज, जिला सचिव राज नारायण यादव, जिला सचिव विकास मिश्रा, विकास पांडेय, आनंद तिवारी, राधेकृष्ण तिवारी, राजकुमार गौतम, रोशनी मल्होत्रा, सुधीर उपाध्याय, सुभाष सिंह, लाल साहब यादव, प्रशांत सिंह, वकील दुबे, प्रेम कुमार, शीतल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई