
FOLLOW US:
महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अधिकांश योजनाओं के केंद्र में महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों शौचालयों के निर्माण से महिलाओं को गरिमा मिली, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सहज बनाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी की ओर से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत जल्द ही “विकसित राष्ट्र” बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरणा लेकर “विकसित दिल्ली” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा और उससे जुड़ी सरकारें विकास, कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रवाद के संदेश को जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का यह कार्यक्रम भी उसी व्यापक राजनीतिक और सामाजिक संदेश का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक परंपरा, गौसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को एक साथ जोड़कर प्रस्तुत किया गया।WhatsApp us