चंदौली: कोचिंग गए छात्र की दूसरे छात्र ने चाकू मारकर किया हत्या

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फतेह- प्रतापपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कोचिंग पढ़ने गए दो छात्रों के बीच हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसे पिछले दो-तीन दिनों से लगातार गाली दे रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय लवकुश निवासी प्रतापपुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पास के गांव फतेहपुर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों छात्र कक्षा 10 के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हत्या का आरोपी अपराधी मानसिकता का है इस लिए उसने चाकू से ऐसी जगह पर किया है कि उसकी मौत हो गई इस लिए ऐसे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई