
FOLLOW US:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा और सुना गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र की धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यह केवल सम्मान समारोह नहीं बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं विधायक सुशील सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।WhatsApp us