चंदौली: एसपी आकाश पटेल ने बाजार में किया पैदल गश्त, व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा बाजारों में नियमित गश्त और पिकेट व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य मार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराधों की रोकथाम के साथ किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस के लिए “तीसरी आंख” का काम करते हैं।गश्त के दौरान बाजार में जाम और अव्यवस्था की समस्या को देखते हुए सड़क एवं पटरी पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सड़क या पटरी पर सामान फैलाकर आवागमन बाधित किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, थाना प्रभारी अलीनगर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।WhatsApp us