“वाराणसी: 550 कैडेटों को मिल रही सैन्य ट्रेनिंग, फायरिंग-योग से लेकर वेस्ट कैडेट तक होगा चयन”

SHARE:

“शांति दूत न्यूज़”(उ.प्र.) वाराणसी 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय द्वारा स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा रमना में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 16 मई को कैंप के दूसरे दिन कैंप कमांडेंट कर्नल अमर सिंह, सेना मेडल ने 550 कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय कैडेट कोर आज के युवाओं में राष्ट्रप्रेम, नेतृत्व और आत्मविश्वास जगाने का सबसे सशक्त मंच है।कर्नल सिंह ने बताया कि कैडेटों को इस दौरान फायरिंग, योग, ड्रिल, कैंप ले आउट और विषम परिस्थितियों में खुद को ढालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, खेलकूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और ‘बेस्ट कैडेट’ का चयन भी होगा। उन्होंने कैडेटों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जो कैडेट NCC ट्रेनिंग को आत्मसात कर लेता है, वह भविष्य में सेना में भर्ती के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो जाता है।यह प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 24 मई तक चलेगा। इस अवसर पर AO कर्नल सुखबीर पूनिया, कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, कैप्टन कामेश सिंह, चीफ ऑफिसर अशोक त्रिपाठी सहित बटालियन के समस्त पीआई व सिविल स्टाफ मौजूद रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई