मंडल रेल प्रबंधक के साथ अन्य अधिकारियों ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)चंदौली, विश्व पर्यावरण दिवस–2026 को केंद्र में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रेल कर्मियों को हरित शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अभियान की शुरुआत एक अनूठी हरित पहल के साथ हुई, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक सहित रेल अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट एवं गाइड ने बाकले स्टेडियम से साइकिल चलाकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक यात्रा की।

इस पहल के माध्यम से लोगों को प्रदूषण कम करने, ईंधन की बचत करने तथा पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जनआंदोलन का रूप लेना चाहिए। साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई