ब्राह्मण समाज में उबाल: राजकुमार भाटी की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर जलाया गया पुतला

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उ.प्र.) समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर चंदौली जिले में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसडीएम कुंदन राज कपूर को ज्ञापन सौंपकर राजकुमार भाटी के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई की मांग की। वहीं सदर कस्बा में समिति के कार्यकर्ताओं ने भाटी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन भी किया। समिति के अध्यक्ष सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि राजकुमार भाटी का बयान उनकी “विकृत मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों का स्वस्थ समाज और सामाजिक सौहार्द से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भाटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा समाजवादी पार्टी नेतृत्व ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करे। वहीं ब्राह्मण समाज के नेता  डॉ.के एन पांडेय ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ लोग ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ब्राह्मण को समझने के मात्र बुद्धि ही नहीं विवेक चाहिए लेकिन कुछ विवेक विहीन लोग उन ब्राह्मणों को अनाप-शनाप बोलते हुए अपनी कुंठित बुद्धि का परिचय दे रहे हैं, जबकि ब्राह्मण समाज में समरसता और सौहार्द बनाने के लिए सबका भला मंगल करने के लिए धर्म, कर्म, पूजा आदि विधान से ईश्वर से प्रार्थना करता है। ब्राह्मण मुगलों से लेकर अंग्रजों को धूल चटाने का भी काम किया है। और ऐसे लोगों से अपील है कि संभल जाएं नहीं तो ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में ज़वाब देना भी आता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अब जाग चुका है और किसी के राजनीतिक इस्तेमाल का माध्यम नहीं बनेगा। जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करना आता है। समिति के सचिव पंकज पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज को बांटने का कार्य करते हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब अपने सम्मान की रक्षा के लिए सजग है और अपमानजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यक्रम में प्रदीप पांडेय, जितेंद्र तिवारी, रवि तिवारी, रोहित तिवारी, शैलेश मिश्रा, संपूर्णानंद उपाध्याय, दारा पाठक, मृतुंजय तिवारी, विभूति तिवारी, सतीश पांडेय, अनिल पांडेय, चंदन पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, दिशा चौबे, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज को बांटने वाले बयानों पर तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई