शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.)वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) में शनिवार को “प्रथम बीएचयू स्पाइन कैडेवर कोर्स-2026” का सफल आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय पाठ्यक्रम थोरेको-लम्बर/लम्बर स्पाइन विषय पर केंद्रित रहा।

FOLLOW US:

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कैडेवर आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों और चिकित्सकों को वास्तविक शल्य प्रक्रिया का निकट अनुभव प्रदान करता है, जो सामान्य सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण से अधिक प्रभावी है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार ने अस्थि रोग विभाग एवं एनाटॉमी विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया। वहीं चिकित्सा संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को जारी रखने का सुझाव दिया। अस्थि रोग विभाग द्वारा एनाटॉमी विभाग के सहयोग से आयोजित इस पाठ्यक्रम में देशभर से लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें अस्थि रोग विशेषज्ञ, स्पाइन विशेषज्ञ, इंटर्न और अन्य चिकित्सा पेशेवर शामिल रहे। कार्यक्रम ने ज्ञान के आदान-प्रदान और कौशल विकास के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। पाठ्यक्रम के दौरान थोरेकोलम्बर एवं लम्बर स्पाइन की संरचना, लम्बर डिस्केक्टॉमी, डीकम्प्रेशन, पेडिकल स्क्रू प्रत्यारोपण, लम्बर फ्यूजन, इलियक स्क्रू तकनीक तथा क्लिनिकल एनाटॉमी जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को दान किए गए वास्तविक कैडेवर पर कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें उन्नत शल्य प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और जटिल मामलों के प्रबंधन की समझ विकसित हुई। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष प्रो. अजीत सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पाठ्यक्रम की रूपरेखा और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वहीं आयोजक सचिव डॉ. संजय यादव ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का परिचय कराया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।यह पाठ्यक्रम चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शल्य शिक्षा को सुदृढ़ करने और स्पाइन चिकित्सा विशेषज्ञता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है, जिससे विश्वविद्यालय ने उत्कृष्टता की दिशा में अपने सतत प्रयासों को और मजबूती प्रदान की है।WhatsApp us