महात्मा गांधी अंतिम समय में राम जी का नाम लिए थे उसी का अनुसरण करते हुए मनरेगा की जगह जी राम जी रखा गया – संजीव गोड़ 

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(उत्तर प्रदेश)जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को ‘जी राम जी’ योजना को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोड़ ने वी बी ‘जी राम जी’ योजना की खूबियों का विस्तार से बखान किया और इसे आम जनता के लिए लाभकारी बताया।

वहीं पत्रकारों द्वारा चंदौली से सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह द्वारा राम जी को समाजवादी कहे जाने की बात के बारे में पूछने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी अंतिम समय में राम जी का नाम लिए थे। उसी का अनुसरण करते हुए मनरेगा का नाम जी राम जी रखा गया है।

हालांकि पत्रकारों द्वारा जी राम जी योजना का पूरा नाम पूछने पर प्रभारी मंत्री फाइल पलटने लगे। आगे उन्होंने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने मनरेगा और ‘जी राम जी’ योजना के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि जहां मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित है, वहीं ‘जी राम जी’ योजना के अंतर्गत अब 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। साथ ही यदि किसी पात्र लाभार्थी को काम नहीं मिलता है, तो सरकार की ओर से भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। मंत्री ने बताया कि ‘जी राम जी’ योजना के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए 28 फरवरी तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। प्रेस वार्ता के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हित में लगातार काम कर रही है और ‘जी राम जी’ योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पहले प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पतालों से बाहरी दवा न लिखी जाये सबका उपचार आसानी से होना चाहिए। तथा शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग , एवं वृद्धा, विधवा आदि पेंशन से पात्रों को लाभान्वित किया जाये। तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य चलाया जाए। वहीं मंत्री द्वारा स्वीकृत कराये गये 62 कार्यों में अभी तक मात्र 01कार्य हुआ है। इस विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि 2027 तक सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष,काशी नाथ सिंह, राज्यसभा सांसद साधना सिंह, क्षत्रबलि सिंह तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

 
 
Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई