नए साल पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अंत्योदय परिवारों को 15 महीने तक मुफ्त मिलेगी चीनी

SHARE:

शांति दूत न्यूज़.(नई दिल्ली)
नए वर्ष की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने गरीब और वंचित वर्गों के लिए एक अहम सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के अंतर्गत जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक 15 महीनों के लिए मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी प्रदान की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी समाचार पत्र जनसत्ता के कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज द्वारा लिखी गई पुस्तक “माया ही मोक्ष है” अवश्य पढ़ें

इस निर्णय के तहत दिल्ली के सभी अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति माह एक किलोग्राम चीनी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि अब चीनी मानक, पैक्ड और ब्रांडेड पैकेट में दी जाएगी, जिससे स्वच्छता, सही तौल और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में उचित मूल्य दुकानों पर खुली चीनी के वितरण से धूल, नमी, कीटाणु और कम तौल जैसी शिकायतें सामने आती थीं। पैक्ड चीनी वितरण से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा और लाभार्थियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिलेगी। कैबिनेट के अनुसार, इस योजना से दिल्ली के 65,883 अंत्योदय परिवार लाभान्वित होंगे। जब तक ब्रांडेड पैकेट की नई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक मौजूदा व्यवस्था के तहत वितरण जारी रहेगा, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब-कल्याण के विजन के अनुरूप है। दिल्ली सरकार अटल कैंटीन, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और गरीबों के लिए पक्के मकानों जैसी योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जनकल्याण सर्वोपरि है और कमजोर वर्गों की खाद्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment