चंदौली में बड़ी कार्रवाई: दो पिकअप व चार मैजिक से 16 गोवंश बरामद, सात पशु तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उतर प्रदेश, चंदौली 07 दिसंबर
जिले में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक ही दिन में दो पिकअप और चार मैजिक वाहनों से कुल 16 गोवंश बरामद कर सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।रविवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने लीलापुर रेलवे फाटक के पास जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से 09 गोवंश (07 सांड, 01 गाय व 01 मृत गाय) बरामद किए। मौके से वाहन सवार राहुल प्रजापति (24)मनीष प्रजापति (20), निवासी कटौला, थाना सिंधौरा, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।,
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कश्यप समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।इसी क्रम में अलीनगर थाना पुलिस ने पंचफेड़वा हाईवे पर एक पिकअप वाहन से 03 गोवंश (2 गाय, 1 बछड़ा) बरामद कर इकरामुद्दीन अंसारी (42) निवासी बहरीपुर, थाना सिगरामऊ, जौनपुर को गिरफ्तार किया। वहीं सैयदराजा कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर बगहीं के पास चार मैजिक वाहनों से चार पशुओं को लेकर बिहार की ओर जा रहे चार तस्करोंसुग्गा कुमार, निवासी हरिहरपुर थाना सकलडीहा; सत्यम विश्वकर्मा, निवासी बगही कुम्भापुर; निखिल राय, निवासी श्रीरामपुर थाना सकलडीहा; तथा छोटू, निवासी पहलवानी, थाना सकलडीहा—को दबोच लिया।सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment