
FOLLOW US:
अभियान के तहत प्रत्येक थाने ने अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्री शीटरों को थाने पर बुलाकर उनकी विस्तृत जांच की गई। बताया गया कि सत्यापन के दौरान पुलिस ने प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की व्यक्तिगत जानकारी, वर्तमान निवास, मोबाइल नंबर, आधार विवरण, आपराधिक इतिहास और वर्तमान गतिविधियों का गहन परीक्षण किया।
थानाध्यक्षों और बीट कर्मियों ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जनपद के थाना चंदौली में 08 हीस्ट्रीशीटर हैं तथा सैयदराजा में 12 एवं कंदवा थाना क्षेत्र में 06 तथा मुगलसराय में 13 एवं अलीनगर: 31– बबुरी: 16– चकिया: 07– शहाबगंज: 17– इलिया: 05– सकलडीहा: 07– धीना: 13– बलुआ: 11– धानापुर: 05– नौगढ़: 18– चकरघट्टा: 10 इस प्रकार जनपद के कुल 179 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर उनके रिकॉर्ड को अद्यतन किया गया।WhatsApp us