गुवाहाटी की राष्ट्रीय ऑर्थोपेडिक मीटिंग बी एच यू के डा० संजय यादव देंगे व्याख्यान 

SHARE:

[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL]शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश,वाराणसी: आईएमएस बीएचयू के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय यादव आगामी IOACON 2025 (Indian Orthopaedic Association Conference) में अपना योगदान देने जा रहे हैं। गुवाहाटी में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित वार्षिक ऑर्थोपेडिक मीटिंग में वे कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान और शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे। डॉ. यादव एडजेसेंट सेगमेंट डिजेनरेशन, ओसिफाइड येलो लिगामेंट पर अपने अनुभव साझा करेंगे। यह विषय वर्तमान समय की जटिल ऑर्थोपेडिक समस्याओं में गिने जाते हैं, जिन पर उनका शोध चिकित्सकों के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है।इस अवसर पर डॉ. संजय यादव ने कहा— कि

“IOACON एक शानदार मंच है, जहां विशेषज्ञ अपने ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करते हैं। यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों, शोध और नवाचारों पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। ”डॉ. यादव की भागीदारी से वाराणसी और आईएमएस बीएचयू का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई