महिला पत्रकार से मारपीट और धमकी के मामले को लेकर “पत्रकार प्रेस क्लब” ने चंदौली एसपी से की त्वरित न्याय की मांग

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. उत्तर प्रदेश, चंदौली जिले में पत्रकारों पर बढ़ते उत्पीड़न के मामलों को लेकर पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मुलाकात कर दो पत्रकारों से जुड़े गंभीर मामलों पर लिखित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा, और प्रशासन को त्वरित तथा प्रभावी कार्यवाही करनी ही होगी।

तलपरा में महिला पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 3 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के तलपरा गांव में पत्रकार मधु कुमारी के साथ उनके पड़ोसी ने जमीन कब्जे के विवाद में मारपीट की। हमलावर घर तक घुस आए और परिवार के साथ गाली–गलौज व मारपीट किए।
जब मधु कुमारी ने घटना की रिकॉर्डिंग करनी चाही तो हमलावरों द्वारा मोबाइल फोन छीन लिया गया।

पत्रकार का आरोप है कि— जब वह घटना के संबंध में अलीनगर थाने में पहुंची पुलिस ने “दो घंटे में मोबाइल बरामद” करने का उन्हें भरोसा दिया था, लेकिन आठ महीने बाद भी मोबाइल नहीं मिला, हद हो गयी कि घटना की मेडिकल जांच भी तीन दिन बाद कराई गई, और मुकदमा भी काफी देर से दर्ज किया गया। लेकिन मोबाइल छीनैती का मामला दर्ज नहीं करते दिसंबर तक मोबाइल दिलाने का आश्वासन दिया जाता रहा। लेकिन नहीं दिलाया गया। और नहीं किसी आरोपी की गिरफ्तारी या कोई कारवाई हुई।

होमगार्ड द्वारा गाली-गलौज और धमकी का आरोप

दूसरा मामला शहाबगंज थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव का है, जहां पत्रकार मुख्तार 

 

द्वारा एक गांव के ही होमगार्ड के खेत के पास बनी मेड़ पर ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया था। जिसे लेकर होमगार्ड ने भद्दी- भद्दी-गालियाँ देते हुए उन्हें धमकाया।
मुख्तार ने संयम रखते हुए पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग की, जिसे पत्रकारों ने एसपी को सुनाया।

एसपी ने दिए सख्त निर्देश—“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”

दोनों मामलों को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने अलीनगर और शहाबगंज के प्रभारी निरीक्षकों को तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि—

“दोषियों पर तय समय में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।’’

दर्जनों पत्रकार प्रतिनिधि मंडल में शामिल

प्रतिनिधि मंडल में मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नंद शंकर पाठक, चंदौली सदर के जयशंकर अग्रहरी, सकलडीहा के रजनीकांत पांडेय, चकिया के सुरेंद्र सिंह नागवंशी, नौगढ़ के मदन मोहन विश्वकर्मा, बलवंत यादव, मधु कुमारी, मुख्तार, गौरव श्रीवास्तव, विवेक कुमार, सुमित सेठ, अभिषेक जायसवाल सहित दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

“उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं”—प्रेस क्लब का कड़ा संदेश

अंत में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या धमकी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि—

“अगर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हुआ तो संगठन सड़क से लेकर कोर्ट तक हर स्तर पर लड़ेगा।’’

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment