मार्गशीर्ष अमावस्या पर आशाराम बापू के काशी आश्रम में सामूहिक हवन व गीता पाठ कर साधकों ने लिया विश्वकल्याण का संकल्प

SHARE:

मार्गशीर्ष अमावस्या पर संत आशाराम बापू के काशी आश्रम में सामूहिक हवन व गीता पाठ कर साधकों ने लिया विश्वकल्याण का संकल्प

शांतिदूत न्यूज़, उतर प्रदेश: काशी विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी स्थित अलईपुर सिटी सेंटर, काशी आश्रम में मार्गशीर्ष अमावस्या के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक माहौल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ।

बता दें कि बुधवार, 19 नवम्बर को आयोजित इस विशेष साधना कार्यक्रम में एकत्रित साधकों ने अपने गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य, एवं अपने घरों में सुख-शांति, लक्ष्मी वृद्धि एवं समृद्धि की कामना के साथ सामूहिक हवन किये। साथ ही अपने गुरुदेव आशाराम बापू केनिर्देशानुसार हवन के साथ-साथ पितरों की तृप्ति व मोक्ष के लिए श्रीमद्भगवद्गीता के 7वें अध्याय का सामूहिक पाठ भी श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान साधकों द्वारा ‘ऋषि प्रसाद’ पत्रिका की सेवा को अधिक से अधिक लोगों तक विश्वव्यापी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साधकों ने संकल्प लिया कि वे गुरुदेव के संदेश, साहित्य और सत्संग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर समाज में आध्यात्मिक जागरण की अलख जगाएंगे। अंत में उपस्थित साधकों ने राष्ट्र कल्याण, विश्व शांति एवं समस्त प्राणिमात्र के मंगल की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना की।

संत आशाराम बापू का किर्तन

कार्यक्रम के उपरांत आश्रम परिसर में हुए इन आध्यात्मिक क्षणों की सुंदर झलकियों को साधकों ने संजोकर एक विशेष स्मृति के रूप में साझा किया।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment