प्रो. भरत राज सिंह को मिला मोती पुरस्कार-2025
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
इस अवसर पर भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल अशोक कुमार कालरा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा जेडब्ल्यू एनर्जी के शरद महेंद्र को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। कुल आठ विशिष्ट पूर्व छात्रों को इस सम्मेलन में ‘मोती पुरस्कार’ प्रदान किया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि नवीन तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि रमेश नारायण मिश्रा ने भारतीय तकनीकी विकास, नवाचार और भविष्य की दिशा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि भारत अब केवल वैश्विक विकास का सहभागी नहीं, बल्कि उसका प्रेरक बन चुका है।”सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. भरत राज सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “यह पुरस्कार मेरे लिए अब तक मिले राज्यपाल, राष्ट्रपति, अमेरिका से मिले लाइफ अचीवमेंट सम्मान और तीन बार लिम्का रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेरे उन गुरुओं और शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान, मानवीय मूल्यों तथा वैश्विक समस्याओं से अवसर खोजने की प्रेरणा का परिणाम है।”उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और सहकर्मियों के सामूहिक प्रयासों की पहचान है, जो भारत को तकनीकी व नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।WhatsApp us