चंदौली:अवैध असलहा कारखाने का पर्दाफाश एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन तमंचा एवं अन्य उपकरण बरामद

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में रविवार की शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर के अंदर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से असलहा निर्माण में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वहां से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस एवं अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बलुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नदेसर निवासी संजय शर्मा उर्फ संजू अपने घर में अवैध तमंचा आदि असलहा बनाता है। इस पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसके घर पर छापेमारी करते हुए वहां से एक तमंचा 12 बोर, दो तमंचे 315 बोर (जिसमें एक अर्धनिर्मित), एक खोखा कारतूस 12 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर तथा वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, आरी, हथौड़े, ब्लोअर, स्प्रिंग, ट्रिगर, नाल, बट आदि उपकरण बरामद हुए।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लंबे समय से अवैध असलहा बनाकर तीन से साढ़े तीन हजार रुपये में चंदौली, गाजीपुर और वाराणसी जनपदों में बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। तथा इस अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करने वाली बलुआ पुलिस टीम को एसपी ने 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई