बडी खबर….चंदौली:गोवंशीय पशुओं को लेकर जा रही बोलेरो नहर में गिरी पशु तस्कर गोलू यादव की मौत साथी फरार 

SHARE:

SHANTIDOOT NEWS उतर प्रदेश, चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास मंगलवार की सुबह में एक बोलेरो वाहन में चार गोवंशीय पशुओं को बध के लिए बेचने की फिराक में तेज रफ्तार से लेकर जाने के दौरान बोलेरो नहर में पलट गई। जिससे बोलेरो चालक तथा उसमें लदे चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। जबकि उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति फरार हो गया। सुबह टहलने के लिए सड़क पर निकले तियरां गांव के लोग घटना को देख अवाक हो गये। तथा घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने शहाबगंज पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा चकिया के क्षेत्राधिकारी एवं शहाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। काफी कठिनाई से उक्त बोलेरो को नहर से बाहर निकला गया। तथा मृत चालक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी गोलू यादव (25) के रुप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता संतोष यादव की 2005 में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा वाहन किसका है, इसकी जांच के साथ फरार व्यक्ति की तलाश हो रही है।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई