चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं महिलाओं को किया जा रहा जागरुक
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
इसी कड़ी में सोमवार को थाना अलीनगर क्षेत्र के प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय कुरहना में महिलाओें एवं बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी की उपस्थिति रही। प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न टिप्स एवं तकनीकें सिखाई गईं, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को न केवल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई, बल्कि उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, शक्ति सदन एवं सखी निवास जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम1961 (संशोधित 1986), तथा PCPNDT अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इसके साथ ही जनपद के सभी थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक अलीनगर), पूजा कौर (थानाध्यक्ष महिला थाना) सहित स्थानीय पुलिसकर्मी एवं विद्यालय के पदाधिकारी मौजूद रहे।WhatsApp us