कमला पति त्रिपाठी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई गांधी तथा शास्त्री की जयंती साथ ही सर्वधर्म पाठ और मिशन शक्ति पर हुआ संवाद

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश,चंदौली, जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य कन्हैयालाल भारती, प्रो. रितु खरवार, डॉ. रविकांत भारद्वाज, राहुल तिवारी, विनोद कुमार, सर्वजीत एवं राजेंद्र द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सर्वधर्म समभाव को प्रदर्शित करते हुए मंच पर गीता, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब एवं बाइबल का पाठ किया गया तथा “रघुपति राघव राजा राम” भजन का सामूहिक गायन हुआ। वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री जी के आदर्शों और उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा एवं सादगी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। तथा कार्यक्रम के विशेष सत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मुख्य वक्ता राहुल तिवारी (प्रवक्ता- हिंदी, लालमणि महिला महाविद्यालय फगुइया, चंदौली) ने नारी सशक्तिकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन कार्यक्रमों से जुड़ने, जागरूक रहने तथा प्रेरणा लेने का संदेश दिया।अंत में प्राचार्य कन्हैयालाल भारती ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी उत्साह पूर्वक उपस्थित रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई