
FOLLOW US:
पुलिस विभाग और ग्राम्या संस्थान की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस खेल महोत्सव में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं छात्राओं ने जिमनास्टिक, कबड्डी, लंबी कूद और शॉट पुट जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं एस पी आदित्य लांग्हे ने विजेताओं एवंप्रतिभागी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।
खेल भावना से जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया, साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को संरक्षण देने वाले विभिन्न कानूनों — जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 व लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 — की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौगढ़, विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र रावत, प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।WhatsApp us