चंदौली: गोवंश तस्करी में पकड़े गए 30 वाहनों की हुई सार्वजनिक नीलामी 27.34 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में रविवार को गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। क्षेत्राधिकारी नौगढ़ की अध्यक्षता और राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाना चकरघट्टा व थाना चकिया परिसर में कुल 30 जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न कराई गई। इनमें से 11 वाहन गोवंश तस्करी में प्रयुक्त थे जबकि शेष वाहन विभिन्न अन्य प्रकरणों में बरामद किए गए थे। न्यायालय के आदेशानुसार हुई इस नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वालों को वाहन उपलब्ध कराए गए। नीलामी से कुल ₹27,34,650 का राजस्व प्राप्त हुआ।

  • थाना चकरघट्टा में 14 वाहनों की नीलामी से ₹11,54,630 की आय हुई, जिनमें से 5 वाहन गोवध प्रकरणों से संबंधित थे।

  • थाना चकिया में 16 वाहनों की नीलामी से ₹15,80,020 की आय हुई, जिनमें 6 वाहन गोवध संबंधी मामले के थे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश तस्करी में प्रयुक्त किसी भी वाहन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसी नीलामी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई