Shantidoot news उतर प्रदेश, चंदौली जिले के डीडीयू रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसके तहत जांच के दौरान गाड़ी संख्या 12389 गया–चेन्नई एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर आगमन के बाद जांच टीम ने देखा कि जनरल डिब्बे में डरे–सहमे 3 नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में बैठे थे।





