जब तक ग्राम पंचायतें मजबूत नहीं होंगी, तब तक विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं हो सकती – योगी आदित्यनाथ
Ashutosh Tiwari
FOLLOW US:
FOLLOW US:
इसी कड़ी में चंदौली जिले से जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सभागार और सभी ब्लॉक मुख्यालयों से ऑनलाइन जुड़े रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद से तीन श्रेष्ठ सुझाव देने वाले नागरिकों को जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, पशुधन, उद्योग, टेक्नोलॉजी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और अन्य 12 चिन्हित क्षेत्रों में अपने सुझाव दर्ज कराते हुए प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें।WhatsApp us