बी एच यू ट्रामा सेंटर प्रभारी के गनर, तथा बाउंसर की नौकरी पर लटकी तलवार

SHARE:

Shantidoot news उतर प्रदेश, वाराणसी, बी एच यू द्वारा संचालित ट्रामा सेंटर के प्रभारी सौरभ सिंह के गार्ड व बाउंसर द्वारा विगत दिनों पूर्व डॉक्टर मंजरी मिश्रा तथा उनके पति के साथ दुर्व्यवहार करने का एक मामला आया था। तथा लंका थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने अपनी जांच में क्या रिपोर्ट दिया इसकी जानकारी तो नहीं मिली है।वहीं कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रोफेसर अरविंद कुमार जोशी के नेतृत्व में अन्य सदस्यों की एक कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच कमेटी की रिपोर्ट में ट्रामा सेन्टर के प्रभारी का गनर धनंजय राय, हरपाल व आशीष कुमार सिंह का आचरण उचित नहीं नहीं बताया गया है। साथ कुलपति से ऐसे लोगों को हटाने के साथ जिस कार्यदाई संस्था के माध्यम से यह लोग नियुक्त किए गए थे। उसकी भूमिका तथा जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हुए हैं।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई