
FOLLOW US:
तथा थाना इलिया, सकलडीहा, मुगलसराय, शहाबगंज, चन्दौली, कन्दवा, बबुरी, अलीनगर व धीना की *एन्टी रोमियो टीमों* द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रैली, चौपाल व गोष्ठियों के माध्यम से महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रमों में बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों तथा कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही पम्पलेट वितरित कर उन्हें सजग और आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं की भी जानकारी दी गई।
WhatsApp us