वाराणसी में फर्जी बिजली बिल के खिलाफ पत्रकारों की मुहिम ला रही रंग – विभाग ने कार्रवाई का दिया भरोसा

SHARE:

Shanti doot news उतर प्रदेश,वाराणसी पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बढ़ती फर्जी बिजली बिलिंग की शिकायतों ने आम जनता की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन अब इसके खिलाफ आवाज़ भी बुलंद हो चुकी है। इसी क्रम में सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकारों ने वाराणसी स्थित विद्युत विभाग के एमडी कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। एमडी शंभू कुमार की अनुपस्थिति में पत्रकारों ने मुख्य अभियंता (प्रशासन) अरविंद नायक तथा मुख्य अभियंता (टेक्निकल) राजेंद्र कुमार से मुलाकात की। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की शीघ्र जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पत्रकार प्रेस क्लब के वाराणसी के जिलाध्यक्ष,पवन पांडे के “सिद्धार्थ होटल” के विद्युत कनेक्शन पर भारी-भरकम फर्जी बिल भेजा गया और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। वहीं पत्रकार प्रेस क्लब के जिला सचिव जितेंद्र अग्रहरी  जिनका वर्षों पहले बंद हो चुका कनेक्शन विभाग द्वारा विच्छेद नहीं किया गया और 84,000 रुपये का बिल थमा दिया गया। वहीं इन मामलों में बाबुओं द्वारा कथित रूप से घूस मांगने और देने पर कारवाई की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। इन मामलों को लेकर पहुंचे पत्रकारों को बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए वे लगातार सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं। वहीं पत्रकारों की इस पहल से न केवल पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि जब समाज के जागरूक लोग एकजुट होकर आवाज़ उठाते हैं, तो व्यवस्था को झुकना पड़ता है। इस मौके पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष,घनश्याम पाठक, पंकज चतुर्वेदी, आफताब आलम, डीपी त्रिपाठी, नीतीश वर्मा, घनश्याम सिंह यादव, कृष्णा पाठक, नवीन प्रधान, ऋषिकेश पांडे, अजीत सिंह राजपूत, तनवीर अहमद, शशांक सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई