
FOLLOW US:
गुरुवार को सदर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह एवं परियोजना अधिकारी नेडा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया कार्यक्रम में सोलर जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को सौर ऊर्जा के लाभों और योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क पंजीकरण कराए गए और सोलर संयंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कंपनी के सीईओ विकास सिंह ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगवाने पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से 35 हजार रुपये का अंशदान दिया जाएगा, जिससे पात्र लाभार्थियों को सोलर संयंत्र पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की टीम ने बताया कि यह जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान अगले तीन माह तक जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में चलाया जाएगा। इच्छुक नागरिक शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण कराने के साथ योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।WhatsApp us