चंदौली: दो हजार लीटर अवैध डीजल लेकर बिहार जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

SHARE:

शांति दूत न्यूज़. (उ.प्र.) चंदौली  जनपद में थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने बोलेरो वाहन से दो हजार लीटर अवैध डीजल लेकर बिहार जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डीजल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 87 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार 20 मई को जांच अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन से अवैध डीजल परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना सैयदराजा पुलिस ने एनएच-2 हाईवे स्थित बगही कुम्भापुर के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 2000 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नावेद पुत्र मैनुद्दीन निवासी बीजोपुर थाना सिकरौना जनपद फरीदाबाद हरियाणा तथा मोईन पुत्र सुबेद्दीन निवासी बन्दापुर थाना चौपानकी जनपद अलवर राजस्थान शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह गोधना स्थित आरआर फ्यूल पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बिहार के भभुआ स्थित मेसर्स साकिर कंस्ट्रक्शन कंपनी पहुंचाने जा रहे थे।

Ashutosh Tiwari
Author: Ashutosh Tiwari

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई